उमरेठ: कोकट में जंगल में मिला युवक का शव, हत्या का संदेह, जुआ खेलने वालों के साथ अंतिम बार देखा गया
उमरेठ थाना क्षेत्र के कोकट में 27 साल के युवक का शव जंगल में पाया गया। मृतक की आंख, होंठ के पास चोट के निशान थे। गले में नोंचने के निशान पाए गए। युवक की हत्या का संदेह व्यक्त किया गया। रविवार को तीन बजे पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक सुकरलाल खरे शनिवार की दोपहर खाना खाकर परिवार वालों से मिलकर खेत तरफ गया था।मृतक गुजरात में मैकेनिक का काम करता था।