मोहनलालगंज: मोहनलालगंज तहसील में लगा समाधान दरबार, अधिकारियों ने सुनीं जनता की फरियादें
लखनऊ के मोहनलालगंज तहसील परिसर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता तहसीलदार ऋतुराज शुक्ला ने की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। तहसीलदार के साथ नायब तहसीलदार गुरप्रीत सिंह, शौव्या मिश्रा, वसुंधरा सिंह, गोवर्धन शुक्ला और बीडीओ मोहनलालगंज मौजूद रहे।