अमरोहा: अमरोहा में दो दिन से लगातार बारिश से मिली गर्मी से राहत, किसानों के चेहरे खिले
Amroha, Amroha | Jul 9, 2026 अमरोहा। जनपद में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत दिलाई है। मौसम सुहावना होने से आमजन ने राहत की सांस ली है, वहीं किसानों के चेहरों पर भी मुस्कान लौट आई है।बारिश से धान, गन्ना और अन्य खरीफ फसलों को लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।