पीरो थाना क्षेत्र के गटरिया पुल के समीप हुए लूट कांड के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। भोजपुर पुलिस अधीक्षक के द्वारा प्रेस रिलीज जारी कर गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे के करीब बताया गया की लूट कांड का गिरफ्तार आरोपी अभिषेक कुमार है। जो रोहतास जिले के संझोली थाना क्षेत्र के चांदी इंग्लिश गांव के हरिहर सिंह का पुत्र बताया जा रहा है।