💥 शहडोल | अनूपपुर
💥 शहडोल संभाग के दोनों प्रमुख जिलों को मिला नया प्रशासनिक नेतृत्व।
मध्य प्रदेश सरकार के प्रशासनिक फेरबदल में सुश्री मिशा सिंह को शहडोल का नया कलेक्टर और रत्नाकर झा को अनूपपुर का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
इस फेरबदल के तहत शहडोल के पूर्व कलेक्टर केदार सिंह को उपसचिव, लोक निर्माण विभाग (PWD) तथा अनूपपुर के पूर्व कलेक्टर हर्षल पंचोली को कार्यपालन संचालक, एप्को (भोपाल) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शहडोल संभाग के दोनों पड़ोसी जिलों में नए कलेक्टरों की नियुक्ति को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।#Shahdol #umaria #anuppur #breakingnews #mpnews
Bandhogarh, Umaria | Jul 25, 2026