विदिशा नगर: ग्राम सुमेर और सोराई के बीच चलती ट्रेन से गिरा युवक, अस्पताल में भर्ती; घायल जालौन, उत्तरप्रदेश का निवासी
शुक्रवार को विदिशा के नजदीक ग्राम सुमेर और सोराई के बीच रेलवे ट्रैक पर चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक घायल हो गया था। उसे शुक्रवार सुबह 11 बजे मेडिकल कॉलेज मे भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि घायल की पहचान दीपक कुशवाहा उम्र 25 साल निवासी तिलकनगर जिला जालौन उत्तर प्रदेश के रूप में की गई है। पुलिस मामले की जांच मे जुटी।