अनूपपुर: कोतमा में मौत का मलबा: 3 की जान गई, लापरवाही पर FIR के आदेश, बस स्टैंड हादसे में कई घायल
अनूपपुर जिले के कोतमा बस स्टैंड में इमारत गिरने के मामले में अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक ने प्राथमिक जांच में लापरवाही सामने आने की बात कहते हुए मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।