कांके: एसएसपी आवास की बाउंड्री से सटे पेड़ पर सांप दिखने से मचा हड़कंप
Kanke, Ranchi | Apr 6, 2026 एसएसपी आवास की बाउंड्री से सटे पेड़ पर एक सांप के दिखने से हड़कंप मच गया। सोमवार सुबह करीब आठ बजे मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी आवास की बाउंड्री से सटे पेड़ पर सांप दिखने की सूचना पर डीएफओ श्रीकांत के निर्देश पर स्नेक कैचर रमेश कुमार महतो मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। स्नेक कैचर रमेश कुमार महतो के अनुसार यह रैट स्नेक है।