गया टाउन सीडी ब्लॉक: गुरुआ में ज्वेलर्स लूटकांड मामले में पुलिस और अपराधियों में मुठभेड़, 2 अपराधी घायल, ANMMCH में कराया गया भर्ती
गया जिले के गुरुआ में ज्वेलर्स व्यवसाई से लूटकांड मामले में गया पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।जिले के आमस थाना क्षेत्र के बनाही बालू घाट पर अपराधियों की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की।छापेमारी के दौरान अपराधियों ने पुलिस पर फ़ायरिंग करनी शुरू कर दी।इस बीच अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।मुठभेड़ में 2 अपराधियों के पैर में गोली लगी है।