डिंडौरी: भालापुरी के शिकारी टोला में ग्रामीणों ने प्रशासन की बेरुखी से परेशान होकर चंदा एवं श्रमदान कर बना रहे स्कूल भवन
भालापुरी के शिकारी टोला में जर्जर स्कूल भवन के डिसमेंटल होने के उपरांत प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद भी प्रशासन की बेरुखी के चलते ग्रामीण पांच ₹500 चंदा,श्रमदान कर स्कूल भवन का का निर्माण कर रहे हैं। ग्रामीण ने गुरुवार दोपहर 3:00 मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि शासन को बार बार अवगत कराने के बावजूद भी कोई कार्यवाही न होने स्वयं भवन का निर्माण कर रहे है।