बहोरीबंद: पठारी बहोरीबंद में गहराया जल संकट: 700 फीट नीचे पहुंचा जलस्तर, नल-जल योजना भी बेअसर
बहोरीबंद विकासखंड का पठारी क्षेत्र इन दिनों भीषण जल संकट से जूझ रहा है। बाकल क्षेत्र अब सूखे के डेंजर जोन में पहुंच चुका है, जहां पानी पाना किसी चमत्कार से कम नहीं रह गया है। हालात इतने गंभीर हैं कि बोरबेल खनन के बावजूद अधिकांश जगहों पर पानी नहीं मिल पा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार इस क्षेत्र में जलस्तर 600 से 700 फीट नीचे जा चुका है,