बिंदकी: चौडगरा कस्बे में ट्रक की टक्कर से सवारी के इंतजार में खड़े राजकीय बीमा कर्मचारी औषधालय के कर्मचारियों की हुई दर्दनाक मौत
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के अंतर्गत चौडगरा कस्बे में गुप्ता होटल के सामने फ्लाईओवर की शुरुआत में शुक्रवार की शाम लगभग 5 बजे सवारी के इंतजार में मोहम्मद अंसार अंसारी उम्र 52 वर्ष निवासी मोहल्ला मुगलाही कस्बा बिंदकी खड़े थे। तभी ट्रक ने टक्कर मार दिया जिसके चलते उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।