हरदा: नरवाई जलाने पर कार्रवाई के खिलाफ किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 'देसी जुगाड़ पाटा' लेकर पहुंचे कलेक्ट्रेट
Harda, Harda | Apr 10, 2026 नरवाई जलाने पर प्रशासन की सख्ती के विरोध में शुक्रवार को जिले के किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अनोखा प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के नेतृत्व में किसान अपने साथ ‘देसी जुगाड़’ से तैयार पाटा लेकर पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों पर जल्द निर्णय लेने की अपील की।