मुज़फ्फरनगर: पंचेंडा रोड पर दिनदहाड़े हमला, बाइक सवार बदमाशों ने युवक को उठाने की कोशिश के बाद की मारपीट, पुलिस CCTV खंगाल रही
पंचेंडा रोड पर दिनदहाड़े एक युवक पर जानलेवा हमला हो गया। बचनसिंह कॉलोनी निवासी तुषार सब्ज़ी लेने गया था, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उसे जबरन उठाने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने लोहे के कड़े से उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। डॉक्टरों ने उसके सिर पर छह टांके लगाए हैं। नई मंडी पुलिस CCTV फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश में जुटी है।