ग्राम गंज और हाल निवास महोबा निवासी 50 वर्षीय पप्पू अहिरवार पुत्र रामसहाय अहिरवार बुधवार की रात को कृष्णा ढाबे के पास आग ताप रहे थे। तभी डंपर चालक ने डंपर बेक करते समय उन्हें रौंद दिया जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई ने बंसल कंपनी के डंफर पर कुचलने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने आज शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।