बहादुरगढ़: हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सेक्टर 17 में अवैध हॉट मिक्स प्लांट को किया सील
यह प्लांट पहले भी करीब 6 महीने पहले सील किया गया था। क्षेत्रीय अधिकारी शैलेंद्र अरोड़ा ने बताया कि जैसे ही उन्हें जानकारी मिली कि यह प्लांट चोरी छुपे काम कर रहा है। इसे दोबारा सील कर दिया गया है। इस बार जुर्माना लगाया जाएगा और कोर्ट में मालिकों के खिलाफ मुकदमा चलाया जाएगा।