मौदहा: परेहटा के पास रपटा निर्माण में धांधली का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने काम रुकवाया
विकासखण्ड के गांव परेहटा के नजदीक चंद्रावल नदी पर बुंदेलखंड पैकेज के अन्तर्गत निर्माणाधीन रपटा में धांधली का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने सोमवार को काम को रुकवा दिया है। आजाद भारत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश द्विवेदी के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने घटिया निर्माण और मानक के विपरीत कार्य कराए जाने की बात कहते हुए इस काम को रुकवा दिया है। साथ ही रपटा की