जलालाबाद: जलालाबाद में मातम, हादसे में पति-पत्नी समेत चार की हुई मौत, नम आंखों से सुपुर्द-ए-खाक
शाहजहांपुर के कांट-जलालाबाद रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे ने जलालाबाद नगर को गम में डुबो दिया। डंपर और ऑटो की टक्कर में गोसनगर निवासी इकबाल कुरैशी, उनकी पत्नी राबिया समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि ऑटो दो बार पलटकर करीब आठ फुट दूर जा गिरा और उसकी छत तक उड़ गई। सड़क पर चीख-पुकार, सामान और जूते-चप्पल बिखरे पड़े.