बांका: लक्ष्मीपुर गांव के पास दो बाइक की टक्कर में घायल नाबालिग लड़के की मायांगज अस्पताल में मौत
Banka, Banka | Dec 30, 2025 बांका के लक्ष्मीपुर गांव के पास दो बाइक की टक्कर में मंगलवार की शाम 4 बजे एक नाबालिग की मौत हो गयी, जबकि इस घटना में 7 नाबालिग लड़के गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी 4 नाबालिग को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज अस्पताल रेफर किया गया था। मायागंज पहुंचने पर चिकित्सक ने 16 वर्षीय समल कुमार को मृत घोषित कर दिया।