सहावर: सहावर थाना पुलिस ने 18 घंटे में गुमशुदा किशोरी को सकुशल बरामद किया, CCTV से मिली सफलता
सहावर थाना क्षेत्र से लापता हुई 15 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने मात्र 18 घंटे में सकुशल बरामद कर लिया। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से किशोरी की लोकेशन ट्रेस की गई। प्रभारी निरीक्षक गोविन्द बल्लभ शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने लगातार निगरानी करते हुए सफल बरामदगी की।