चूरू: गायत्री शक्ति पीठ में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का जिला स्तरीय समारोह, प्रतिभाओं को मिला सम्मान
Churu, Churu | Apr 12, 2026 चूरू के गायत्री शक्ति पीठ में रविवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का जिला स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी संतोष महर्षि एवं डी.के. सैनी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ मां गायत्री के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ।