मांझी: दाउदपुर में शिक्षिका से चेन झपटकर बदमाश फरार, पुलिस जांच में जुटी
Manjhi, Saran | Apr 16, 2026 दाउदपुर बस पड़ाव के समीप गुरुवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने एक शिक्षिका के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। घटना से व्यस्त बाजार क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। पीड़िता की पहचान मांझी थाना क्षेत्र के कबीर पर गांव निवासी भुवनेश्वर सिंह की पत्नी रामवती देवी के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।