हुज़ूर: पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लोगों को दी 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
Huzur, Bhopal | Jan 26, 2024 मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोगों को 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश लगातार आगे बढ़ रहा है और विकसित भारत बनाने का संकल्प प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हम सब ने लिया है।