आंवला: आंवला में 3.62 करोड़ का ओवरहेड टैंक एक साल में ढहा, भमोरा में सात ग्रामीण घायल, घटिया निर्माण पर उठे सवाल
आंवला तहसील के आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत सरदार नगर में 3.62 करोड़ रुपये की लागत से बना एक ओवरहेड टैंक महज एक साल में ही ढह गया। सोमवार को शाम पांच बजे हुए इस हादसे में सात ग्रामीण घायल हो गए। ग्रामीणों ने निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया है।