गोड्डा: ललमटिया थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची की निर्मम ह@.त्या, बहियार में मिला श@..व, सिर गायब होने से सन@सनी।
गोड्डा। जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत डहुआ गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां करीब 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची नीतू मरांडी, पिता तलवा मरांडी का शव बहियार में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, नीतू मरांडी रात में अपने माता-पिता के साथ घर में सोई हुई थी। बताया जा रहा है कि देर रात उसे घर से निकालकर घर के पीछे ले जाया गया, जहां तेज धारदार हथियार से उसका सिर धड़ से अलग कर दिया गया। घटना के बाद बच्ची का सिर गायब बताया जा रहा है।
सुबह बच्ची का शव बहियार में मिलने की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुटने लगी। इस हृदयविदारक घटना के बाद ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही ललमटिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
फिलहाल हत्या के पीछे की वजह और घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच में जुटी है।
अब ग्रामीणों की निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं। आखिर 12 वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या किसने और किस वजह से की? बच्ची का सिर कहां गायब हुआ? इन सवालों का जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेगा।
10 tak bharat | गोड्डा की हर खबर सबसे पहले
#गोड्डा #Lalmatia #mahagama