भोगांव: बेवर क्षेत्र में आंबेडकर प्रतिमा पर कीचड़ लगा, अंगुली तोड़ी, ग्रामीणों में आक्रोश
थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम राजनगर में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर कीचड़ डालकर अराजक तत्वों द्वारा प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी गई। मामले की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया वहीं सूचना पर थाना पुलिस समेत क्षेत्राधिकारी भोगांव,उपजिलाधिकारी भोगांव मौके पर पहुंच गए। वहीं प्रशासन द्वारा प्रतिमा की साफ सफाई करवाकर मरम्मत कार्य करवाया गया।