मनेर: कोठीपर और महादेव स्थान के पास पुलिस ने छापेमारी कर गांजा व चिलम के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार
Maner, Patna | May 19, 2026 मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोठी पर और महादेव स्थान के पास पुलिस ने छापेमारी करते हुए चिलिम, गांजा के साथ दो लोगों की गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कटहरा मोहल्ले के रहने वाले मुन्ना साह और छिहत्तर गांव के रहने वाले आकाश कुमार के रूप में की गई है। मुन्ना साह के पास से गांजा 700 ग्राम और आकाश कुमार के पास से 24 ग्राम बरामद हुई है।