फरीदपुर: फरीदपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला बक्सरिया में दबंगों ने घर में घुसकर एक व्यक्ति के साथ की मारपीट, मुकदमा दर्ज
फरीदपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला बक्सरिया के रहने वाले रामपाल सिंह यादव ने थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया उनके साथ दबंगों ने घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट की जिसमें वह घायल हो गए और मामले की शिकायत थाना पुलिस से की आपको बता दे थाना पुलिस ने गुरुवार समय लगभग रात के 10:00 बजे जानकारी देते हुए बताया मुकदमा दर्ज कर लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है