फरीदपुर: फरीदपुर थाना क्षेत्र के फ्यूचर विश्वविद्यालय के बाहर से छात्र की बाइक चोरी, मुकदमा दर्ज
बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले छात्र अमित कुमार ने फरीदपुर थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया फ्यूचर विश्वविद्यालय में किसी काम से गया था विश्वविद्यालय के बाहर गेट पर अपनी बाइक खड़ी कर कर चला गया वापस लौट कर आया तो वहां पर बाइक नहीं थी जिसकी शिकायत छात्र पीड़ित ने थाना पुलिस से की वहीं थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।