पचपदरा: NDPS एक्ट के तहत लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को पचपदरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
पचपदरा पुलिस थाना अधिकारी अमराराम खोखर ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि NDPS एक्ट के तहत लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को पचपदरा पुलिस टीम ने शनिवार गिरफ्तार किया है। आरोपी तगाराम उर्फ तगेंद्र पुत्र नेनाराम जाति जाट लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस टीम आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है।