पचपदरा: बालोतरा में जेरला रोड पर गंदे नाले में व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी
बालोतरा शहर से जेरला गांव की तरफ जाने वाले रोड पर गंदे नाले में शनिवार को एक व्यक्ति का शव मिला।शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौका स्थल पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर बालोतरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने शव को बालोतरा राजकीय नाहटा जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित किया।