पचपदरा: बालोतरा में कैरियर गाइडेंस एवं मोटिवेशनल शिविर का आयोजन माली समाज भवन में किया गया
बालोतरा में रविवार को छात्र-छात्राओं के लिए कैरियर गाइडेंस एवं मोटिवेशनल शिविर का आयोजन माली समाज भवन में किया गया। इस शिविर में बालोतरा के एडीएम नानूराम सैनी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। अनेक शिक्षाविदों ने छात्र-छात्राओं को अपना करियर एन्हांस करने हेतु मार्गदर्शन दिया। इस कैरियर गाइडेंस एवं मोटिवेशनल शिविर में अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रही।