जहानाबाद: लखनऊ अग्निकांड में 15 मौत के बाद जहानाबाद में अग्निशमन विभाग सख्त, 20 कोचिंग को 24 घंटे का अल्टीमेटम, खान कोचिंग भी सिल
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक लाइब्रेरी एवं कोचिंग में हुए भीषण अग्निकांड में 15 विद्यार्थियों की मौत के बाद अब जहानाबाद में भी अग्निशमन विभाग ने शहर के करीब 20 कोचिंग संस्थानों की जांच की। निरीक्षण में कई संस्थानों में फायर एक्सटिंग्विशर, इमरजेंसी एग्जिट और सुरक्षा मानकों का अभाव मिला। जिला अग्निशमन पदाधिकारी स्नेही सोनल के नेतृत्व अभियान चला।