मोहनलालगंज: कोतवाली में वकीलों ने पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठकर किया हंगामा
लखनऊ के मोहनलालगंज कोतवाली परिसर में अधिवक्ताओं ने पुलिस की कार्यशैली के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। नाराज वकील कोतवाली परिसर में ही धरने पर बैठ गए और पुलिस पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं ने कोतवाली का घेराव करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। धरने के दौरान कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण बना रहा।