कुरावली: दशहरा के पर्व पर कुरावली कोतवाली के गेट के बाहर पुलिस ने किया शरबत का वितरण
सोमवार को दशहरा के पर्व को लेकर के कुरावली कोतवाली के गेट के बाहर थाना अध्यक्ष ललित सिंह भाटी के निर्देश पर पुलिस की ओर से स्टॉल लगाकर आने जाने वाले रहगीरो को शरबत वितरण कर दशहरा का पर्व मनाया। इस अवसर पर एस.आई साक्षी तोमर, हेड कांस्टेबल दीपू सिंह, महिला सिपाही नेहा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।