शाहनगर: झिरमिला प्रकरण पर बीआरसीसी सख्त, दोषियों पर होगी कार्रवाई, दो दिन में बच्चों का स्कूल में होगा प्रवेश
झिरमिला स्कूल मामले में बीआरसीसी अमित श्रीवास्तव ने आज शुक्रवार शाम करीब 4 बजे कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूरे प्रकरण की विस्तृत जानकारी दो दिवस में एकत्र की जाएगी और जिन बच्चों के पढ़ाई से वंचित रहने की बात सामने आई है, उन्हें जल्द से जल्द विद्यालय में प्रवेश दिलाने का प्रयास किया जाएगा।