मेरठ: पुलिस ने किसान नौजवान बचाओ यात्रा रोकी, युवा कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही पैदल यात्रा पर धारा-144 का दिया हवाला
Meerut, Meerut | May 6, 2026 मेरठ में कांग्रेस की किसान नौजवान बचाओ यात्रा को पुलिस ने रोक दिया। अनुमति न होने का हवाला देकर CO सुचिता सिंह वहां पहुंची और पुलिस व पीएसी को तैनात कर दिया। उन्होंने कहा कि जिले में धारा 144 लागू है। ऐसे में इस तरह के आयोजन पूरी तरह गैरकानूनी हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर सत्ता के दबाव में काम करने का आरोप लगाया।