चितरंगी: चितरंगी क्षेत्र के ग्राम दूरदूरा पहुंचकर राज्य मंत्री राधा सिंह,जिला कलेक्टर ने मृतक के परिजनों को 10 लाख का चेक दिया।
बीती देर रात पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राधा सिंह,कलेक्टर चन्द्र शेखर शुक्ला,पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता द्वारा सिंगरौली जिले के चितरंगी के ग्राम दूरदुरा पहुंच कर मृतक लाले बसोर जी के परिजनों से मिलकर दुख जताते हुए सांत्वना दी।व राज्य मंत्री राधा सिंह ने मृतक के परिजनों को हर संभव मदद और सुरक्षा का आश्वासन दिया एवं 10 लाख रुपए का चेक भी दिया।