चितरंगी: चितरंगी पुलिस की मौजूदगी में मोहर्रम पर क्षेत्र में निकाला गया ताजिया जुलूस
सिंगरौली जिले के विभिन्न क्षेत्रों सहित चितरंगी क्षेत्र में आज मोहर्रम त्योहार के अवसर पर चितरंगी पुलिस के मौजूदगी में ताजिया निकाल कर सभी मुस्लिम धर्म के लोगों ने जुलूस के साथ धूमधाम से ताजिया सभी निर्धारित स्थान से होकर चितरंगी तिराहे पर एक साथ शामिल होने के बाद वहां से कर्बला के लिए ताजिया रवाना हुई जहां सभी लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाया।