चितरंगी: विंध्यनगर एवं परसौना मार्ग में जिला परिवहन अधिकारी ने बिना परमिट चल रही एक यात्री बस समेत 5 ट्रक को किया जब्त
जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर एवं उनकी टीम ने विंध्यनगर एवं परसौना मार्ग में अलग-अलग समय पर वाहन चेकिंग शुरू किया जहां बिना परमिट एवं टैक्स भुगतान किये चल रही 01 यात्री बस सहित 05 ट्रक को जप्त जप्त कर लिया है वही जिला परिवहन अधिकारी ने 01 लाख 40 हजार रुपए का जुर्माना वसूलकर कार्यवाही की है।