बलरामपुर: तेज रफ्तार का कहर, बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, खंभे से टकराने से मचा हड़कंप
बलरामपुर सोमवार जिला मुख्यालय स्थित लाइवलीहुड कॉलेज, चनान नदी के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद वाहन बिजली के खंभे से जा टकराया। हादसा इतना भीषण था कि बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची