मधेपुरा: साहुगढ़ में 'बचपन संग हरियाली' अभियान शुरू, बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, जिलाधिकारी ने किया पौधारोपण
जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने सोमवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय भातु टोला साहुगढ़ में Family Tree Association के तत्वावधान में बचपन संग हरियाली अभियान का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है, और इसके प्रति जागरूकता बचपन से ही विकसित की जानी चाहिए।