लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत सपा ने मार्च की तैयारियों को लेकर की बैठक
शाहजहांपुर -समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर जनपद शाहजहांपुर में 2 से 8 अक्टूबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’, ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ एवं ‘मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ अभियान चलाया जा रहा है।
शाहजहांपुर के 135 नगर विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक भावल खेड़ा के ग्राम मुकरमपुर में सपा नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी मार्च को सफल बनाने तथा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष पूर्व चेयरमैन तनवीर खान शामिल हुए।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर चल रहे ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के तहत कल जनपद शाहजहांपुर में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ के संकल्प के साथ संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की घंटाघर स्थित प्रतिमा के पास से की शुरुआत की जाएगी जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा गांधी भवन तक पैदल मार्च निकाला जाएगा।
उन्होंने कहा आज लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत हमारा वोट है। वोट की सुरक्षा, मतदाता सूची की पारदर्शिता और हर मतदाता के अधिकार की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी पूरी मजबूती के साथ आवाज उठा रही है।
उन्होंने कहा हम भारतीय जनता पार्टी की उन नीतियों और कार्यप्रणाली का विरोध करते हैं, जिनसे लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। साथ ही, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर उठ रही चिंताओं के बीच हमारी मांग है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें।
उन्होंने कहा मैं समाजवादी पार्टी के सभी नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले नागरिकों से अपील करता हूं कि कल अधिक से अधिक संख्या में पैदल मार्च में शामिल होकर इसे सफल बनाएं।
इस मौके पर सपा नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी ने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार के पर्याप्त अफसर पैदा करना सरकार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है समाजवादी पार्टी युवाओं के रोजगार सम्मान और बेहतर भविष्य के मुद्दे को लगातार उठाती रही है।
इस मौके पर सपा महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भॊजपाल ने कहा कि किसानों को उनकी फसल का उचित दाम, समय पर भुगतान और खेती के लिए जरूरी सुविधाएं मिलनी चाहिए।
किसान मजबूत होगा, तभी गांव और देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
इस मौके पर नगर विधानसभा महासचिव लल्ला सिंह यादव, सपा जिला उपाध्यक्ष करुणा शंकर दीक्षित, टिंकू सिंह, फरमान खान, फैजान खान, जबर सिंह,धनपाल यादव, परमजीत यादव,प्रमोद त्रिपाठी,राजेश कुमार, आशिक अली,ईश्वरसहाय, किशन राम, सुरेंद्र सिंह यादव, मनीष कनौजिया, अवनीश कनौजिया,मोहम्मद्दीन, इंद्रसेन यादव, बलविंदर यादव शरण यादव,रामबाबू प्रजापति,अशोक पाल आलोक कुमार,आदर्श पटेल, नाजिम खान,अरुण कुमार,कृष्ण पाल,बनवारी लाल, रमेश कुमार अभिषेक यादव, अनुज कुमार, आरिफ खान, रानू खान श्लोक मौर्य, सत्येंद्र कुमार, मुकेश कठेरिया, मोहम्मद जियाउल्ला,मोहम्मद अयान,पप्पू,राहुल यादव, तौफीक,सुरजीत यादव,सचिन यादव,सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन सपा नगर विधानसभा महासचिव लल्ला सिंह यादव ने किया।