तिलौथू: तिलौथू में तार चोरी करते तीन किशोर पकड़े गए, लोगों में चिंता बढ़ी
तिलौथू में तार चोरी करते तीन किशोर पकड़े गए, लोगों में बढ़ी चिंता। तिलौथू में लगातार हो रही तार चोरी की घटनाओं के बीच शनिवार को तीन किशोरों को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। बताया गया कि पिछले तीन दिनों से समर्सिबल का तार चोरी हो रहा था। इसी दौरान कोका-कोला एजेंसी संचालक सोनू जी के घर में तार काटते और नोचते हुए तीनों लड़के पकड़े गए।