भीलवाड़ा: पुर रोड़ पर पैदल घर जा रहे युवक को तेज रफ्तार सवारी ऑटो ने मारी टक्कर, हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में छाया मातम
प्रताप नगर थाना क्षेत्र के पुर रोड़ पर शनि मंदिर के पास पैदल घर जा रहे एक युवक को पीछे से आए एक तेज रफ्तार ऑटो ने अपनी चपेट में ले लिया।हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।पुलिस मामले की जांच कर रही है।