खगड़िया: सोनवर्षा घाट स्थित बागमती नदी में स्नान करते समय बहन के घर आए किशोर की डूबने से मौत
जिले के सोनवर्षा घाट स्थित बागमती नदी में शुक्रवार को स्नान के दौरान अपनी बहन के यहां गए एक किशोर की डूबकर मौत हो गई। मृत किशोर जिले के मानसी थानान्तर्गत राजाजान गांव के वार्ड चार निवासी शंभू यादव का 13 वर्षीय पुत्र डीएम कुमार बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार किशोर गत 26 फरवरी को शिवरात्रि के अवसर पर अपनी बहन के यहां गया था। शुक्रवार को धुरखेल के बाद