रफीगंज: रफीगंज पुलिस के दबाव में नीमा वाजित गांव के अभियुक्त ने किया आत्मसमर्पण
रफीगंज थाना कांड संख्या 487/25 के नामजद अभियुक्त नीमा वाजित गांव निवासी विलास पासवान के उदय पासवान ने पुलिस की लगातार छापेमारी से दबाव में आकर औरंगाबाद माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। शनिवार संध्या 5:00 बजे पुलिस अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। जानकारी के अनुसार, मामले में अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर रफीगंज पुलिस लगातार छापामारी की जा रही थी।