चक्रधरपुर की गुलकेड़ा पंचायत के उप मुखिया 44 वर्षीय संजय बोयपाई की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना रविवार देर रात की है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। रविवार देर रात भोजन करने के बाद संजय अपने घर के आंगन में सोए हुए थे। इसी दौरान देर रात लगभग साढ़े बारह बजे दो-तीन बाइक पर सवार होकर कुछ अज्ञात अपराधी ने पहुंचकर हत्या कर दी।