ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर में कूरियर संचालक का फर्जी आधार कार्ड तैयार कर ₹30 लाख का लोन लेने का मामला आया सामने, केस दर्ज
ग्वालियर में एक कोरियर संचालक संजीव शर्मा का फर्जी आधार कार्ड तैयार कर एलआइसी हाउसिंग फाइनेंस से 30 लाख रुपये का लोन निकाल लिया गया। सिटी सेंटर निवासी संजीव को इसका पता तब लगा, जब वह अपने मोबाइल में अपना सिविल स्कोर देख रहे थे। एलआइसी के दफ्तर जाकर पूछा तो सामने आया, उनके नाम से लोन की जानकारी सही निकली, जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की।