ग्वालियर गिर्द: रेलवे स्टेशन बजरिया पर स्थित रेस्टोरेंट संचालक ने विवाद होने पर एक ग्राहक के साथ की जमकर मारपीट, वीडियो वायरल
ग्वालियर में रेस्टोरेंट संचालक की गुंडागर्दी देखने को मिली है। यहां रेस्टोरेंट में खाना खाने आए दो ग्राहकों का रेस्टोरेंट में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस पर रेस्टोरेंट संचालक और उसके स्टाफ को बहुत गुस्सा आया। उन्होंने मिलकर लाठी डंडे से जमकर पीटा हालांकि एक ग्राहक तो मौका पाकर वहां से भाग निकला।